बदायूं में दूसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से मचा हड़कंप, कुल संख्या हुई 2

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2020 - 01:05 PM (IST)

बदायूंः यूपी में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बदायूं में दूसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। नया केस उसी सहसवान तहसील का है, जहां पहले भी एक कोरोना का केस मिला है। बदायूं में अब कोरोना के मरीजों की संख्या 2 हो गई है।

इस बारे में CMO यशपाल सिंह ने बताया कि बदायूं के सहसवान में कोरोना का पहला मरीज  पॉजिटिव आने पर सहसवान में अलग-अलग मस्जिदों में रुके सभी जमातियों को जिला अस्पताल में क्वारंटाइन किया गया था, जिसमें भवानीपुर की मस्जिद से 10 जमातियों का एक ग्रुप था, जिसे सहसवान में क्वारंटाइन किया गया था। यह सभी जमाती तिलंगना राज्य के चीटूर के रहने वाले है। उसी में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पोस्टिव आने पर उसे बरेली शिफ्ट कर दिया गया है। 

इससे पहले भी महाराष्ट्र से आये 4 जमातियों के ग्रुप के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पोस्टिव आई थी  पुरे एरिया को सील करके कोरोना संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है। अभी 15 जमातियों  की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। 
 

Tamanna Bhardwaj