24 घंटे में मेरठ में दूसरा एनकाउंटर, शातिर बदमाश को लगी गोली

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2020 - 01:08 PM (IST)

मेरठः मेरठ (Meerut) में 24 घंटे में पुलिस (Police) और बदमाशों के बीच दूसरी मुठभेड़ (Encounter) हुई है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से कुख्यात चेन लुटेरा सफदर घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सफदर पर लूट के 7 मुकदमे दर्ज हैं।

मामला मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के नूर नगर पुलिया का है। जहां चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाश भागने की कोशिश की। पुलिस ने जब पीछा किया तो बदमाश ने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली बदमाश को लग गई। गिरफ्तारी के बाद घायल बदमाश की शिनाख्त सफदर नाम के चेन लुटेरे के रूप में की गई। सफदर पर पहले से ही मेरठ के थाना नौचंदी और ब्रह्मपुरी में लूट के साथ मुकदमे दर्ज हैं।

गुरुवार शाम को थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के शारदा रोड पर सफदर और उसके साथी ने एक महिला से चीन लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसी के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। उसके साथी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि सफदर को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महज 5 घंटे के दौरान ही पुलिस ने चेन लुटेरों को गिरफ्तार करके लूटी हुई चेन और एक तमंचा बरामद किया है। फिलहाल घायल बदमाश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस इस ग्रुप से जुड़े अन्य बदमाशों की तलाश में भी जुटी है।

Tamanna Bhardwaj