पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वाले छात्रों पर राजद्रोह का मामला दर्ज, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

punjabkesari.in Friday, Oct 29, 2021 - 10:01 AM (IST)

नोएडा/आगरा: पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वाले जो तीन कश्मीरी छात्र आगरा में गिरफ्तार किये गए थे, उन पर बृहस्पतिवार को राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उक्त छात्रों में से दो की उम्र 20-20 साल है और एक 21 वर्ष का है। 

उन्होंने कहा कि इन छात्रों को आगरा की एक अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अदालत से बाहर आते समय कथित तौर पर कुछ लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। इस बीच जम्मू कश्मीर के छात्रों की एक संस्था ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया है कि छात्रों पर से राजद्रोह का मामला वापस लिया जाए। 
 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj