देखिए कैसे सरेराह महिला के अपहरण की कोशिश में पिट गया दबंग

punjabkesari.in Monday, Sep 25, 2017 - 12:57 PM (IST)

मेरठः मेरठ में सरेराह महिला के अपहरण कांड ने हड़कंप मचाया दिया। यूं कहे तो दबंगों का महिला को अपह्रत कर ले जाना भारी पड़ा है। महिला के शोर मचाते ही जमा हुई भीड़ ने एक दंबग को दबोच लिया। जिसके बाद उसकी अच्छी से खातिरदारी भी की गई। वहीं इन दिनों पिटाई का ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब देखा जा रहा है।
 

महिला की मानें तो उसका अपहरण का प्रयास करने वाला कोई और नही उसका पति है। दरअसल पीड़ित महिला का नाम इज़राना है और मीरपुर जिला मुजफ्फरनगर निवासी है। उसकी 6 महीने पहले ही मेरठ के थाना दौराला के लावड़ में उसकी शादी हुई थी।

शादी के बाद से ही उसका पति महिला को पीटने लगा और परेशान करने लगा था। इसी मामले में पीड़िता माता-पिता के साथ पति के खिलाफ महिला थाने में तहरीर देने आई थी। महिला का कहना है कि जब उसके पति को इसकी जानकारी हुई तो उसने अपने साथियों के साथ महिला का अपहरण करने का प्रयास किया, ताकि उसके खिलाफ कोई क़ानूनी कार्रवाई न हो सके। फिलहाल महिला का पति मौके से फरार हो गया उसके साथ आए युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।