अखिलेश को देखकर फूट-फूटकर मेदांता में रोए सपा कार्यकर्ता, बोले- भैया बाबूजी कैसे हैं

punjabkesari.in Thursday, Oct 06, 2022 - 04:12 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक बनी हुई है। गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। जहां पर समाजवादी पार्टी के समर्थक और उनके शुभचिंतक मिले के लिए पहुंच अस्पताल रहे हैं। वहीं, सपा समर्थकों का एक दल मेदांता अस्पताल मिलने के लिए पहुंचा था। हालांकि अस्पताल में किसी को मिलने की अनुमति नहीं है। सपा कार्यकर्ता अखिलेश को देखते हुए मेदांता अस्पताल में फूट फूटकर रोने लगे। कार्यकर्ता बोले भैया बाबूजी कैसे हैं उन्हें आप बचा लीजिए। सपा कार्यकर्ताओं को देखकर अखिलेश भी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि ईश्वर पर भरोसा रखे नेता जी जल्द ही स्वस्थ होकर आप के बीच में होगें।



2 अक्टूबर से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती है मुलायम सिंह यादव
बता दें कि मुलायम सिंह यादव 2 अक्टूबर से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई। डॉक्टर के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव हर महीने रूटीन चेकअप के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल आते रहते थे। लेकिन इस बार उन्हें ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ा। उन्हें ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, सपा मुखिया की दिक्कत केवल अस्थिर ऑक्सीजन लेवल नहीं है।



यूरीन इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत से परेशान है मुलायम सिंह यादव
रिपोर्ट्स के मुताबिक मुलायम सिंह यादव इसके अलावा किडनी इन्फेक्शन, यूरीन इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत जैसी बीमारियों से भी जूझ रहे हैं। नेताजी को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली एम्स और लखनऊ के एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। मंगलवार रात 11 बजे के बाद से उनकी तबीयत ज्‍यादा खराब हो गई। उन्हें दूसरी बार क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में शिफ्ट किया गया है, उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।



मेदांता अस्पताल में नेताओं का लगा तांता

मेदांता अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह यादव को देखने के लिए उनके समर्थक, नेता, और कार्यकर्ता भारी संख्या में आ रहे है। अस्पताल में नेताओं का तांता लगा रहता है।हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, खट्टर, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव व उनके बेटे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत तमाम नेता मुलायम सिंह को देखने आ चुके हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फोन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलायम सिंह का हालचाल जान चुके हैं। वहीं, उनके स्वस्थ होने के लिए दुआओं का दौर भी जारी है। लोग उनके ठीक होने के लिए दुआ कर रहे है। उनका विश्वास है कि नेता जी जल्द बीमारी को मात दे देंगे।

Content Writer

Ramkesh