UP: इंस्टाग्राम पर प्रेमी के साथ रील देख पिता ने खोया आपा, मां-बेटी को गोली से उड़ाया

punjabkesari.in Tuesday, Mar 14, 2023 - 01:27 AM (IST)

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपने लाइसेंसी बंदूक से पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार पिता ने इंस्टाग्राम पर किसी लड़के के साथ अपनी बेटी की रील देख ली थी जिससे गुस्से में आकर बेटी पर गोली चला दी। ये देखकर मां अपनी बेटी को बचाने सामने आ गई जिससे गोली मां को लग गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दूसरी गोली फिर उसने भरकर बेटी को मार दी और फरार हो गया।

यह भी पढ़ें-उमेश पाल हत्याकांड: फरार शूटरों की तलाश तेज, माफिया अतीक के बेटे असद समेत पांच आरोपियों पर 5-5 लाख का इनाम


यह था मामला
सेमरदहा गांव के नंद किशोर त्रिपाठी की बेटी खुशी त्रिपाठी अपने ननिहाल मराचंद्रा गांव में रहती थी। उसी दौरान वहीं के पंकज यादव नाम के युवक से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। होली पर खुशी त्रिपाठी अपने घर आई हुई थी। ग्रामीणों की जानकारी के मुताबिक पिता ने बेटी की इंस्टाग्राम पर रील देख ली थी। इस बात से नाराज पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला  दी। इसी दौरान बीच बचाव करने आई पत्नी को वो गोली लग गई। इसके बात आरोपी बाप ने दूसरी गोली बेटी को मार दी और मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में बेटी को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें-VIDEO: हिन्दू-मुस्लिम एकता का पैगाम लेकर साइकिल से वर्ल्ड टूर पर रवाना हुआ शाहनवाज, 12 देशों का करेगा भ्रमण


वहीं घटना स्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक चक्रमणी त्रिपाठी ने बताया की घरेलू कलह के चलते नंद किशोर त्रिपाठी ने अपनी पत्नी और बेटी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। अपर एसपी चक्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जायेगी। इंस्ट्रागाम पर जो वीडियो देखने की बात कही जा रही है उसकी जांच की जा रही है। जो भी साक्ष्य सामने आयेंगे उसके तहत आगे की  कार्रवाई की जाएगी।

Content Writer

Mamta Yadav