Deoria Bypoll Result: सेहरा किसी भी पार्टी के माथे सजे, MLA तो ''त्रिपाठी'' ही बनेंगे

punjabkesari.in Tuesday, Nov 10, 2020 - 09:06 AM (IST)

देवरिया: उत्तर प्रदेश की देवरिया विधानसभा की सदर सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। 28 सालों में ऐसा पहली बार होगा जब इस सीट से कोई भी ब्राह्मण प्रत्याशी विजयी होगा। वह भी किसी पार्टी से कोई त्रिपाठी।

PunjabKesari
BJP ने डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी को मैदान में उतारा
बता दें कि इस बार सभी प्रमुख दलों (सपा-भाजपा-कांग्रेस-बसपा) ने ब्राह्मण प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। इसके अलावा दिवंगत विधायक जन्मेजय सिंह के बेटे अजय कुमार सिंह भी निर्दल प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं। इस सीट पर सत्तारूढ़ भाजपा ने डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी को मैदान में उतारा है। वे बैतालपुर के उद्योपुर गांव के मूल निवासी है। लंबे समय से बीजेपी में हैं और उनके परिवार में कई शिक्षाविद् हैं। जिला पंचायत सदस्य के रूप में कार्य करने का अवसर इन्हें मिल चुका है।

सपा ने ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को बनाया उम्मीदवार
समाजवादी (सपा) पार्टी ने इस सीट से ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है। जो पांच बार कसया एवं कुशीनगर से विधायक रह चुके हैं। सपा शासनकाल में दो बार कैबिनेट मंत्री रहे हैं। हालांकि उपचुनाव के दौरान विपक्षी दलों ने इनके बाहरी होने का मुद्दा भी जोरशोर से उठाया था।

BSP ने अभयनाथ त्रिपाठी को सौंपी कमान
बसपा ने अभयनाथ त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है। 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी के रूप में अपना भाग्य आजमाएं लेकिन असफलता हाथ लगी। अभयनाथ त्रिपाठी सिविल कोर्ट में अधिवक्ता भी हैं।

कांग्रेस ने भास्कर मणि त्रिपाठी पर लगाया दांव
कांग्रेस ने देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में देवरिया खास निवासी मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी पर अपना दांव लगाया है। मुकुंद लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static