सुरेंद्र सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- स्वाभिमानी सवर्णों की BJP में नहीं है कोई जगह

punjabkesari.in Saturday, Feb 12, 2022 - 03:12 PM (IST)

लखनऊ: बैरिया विधानसभा से टिकट न मिलने के बाद बीजेपी से बागी हुए विधायक सुरेंद्र सिंह ने  वीआईपी से नामांकन करने के बाद भाजपा के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कहा कि बैरिया से प्रजातंत्र के अंग्रेजों को संदेश दिया जाएगा। कहा कि दिल्ली से टिकट नहीं बंटता है बल्कि गरीबों  के दिल मे टिकट बंटता है। उन्होंने कहा स्वाभिमानी सवर्णों की भाजपा में काई जगह नहीं है। भाजपा में पैर छूने वालों को बीजेपी में टिकट मिलता है। बता दें कि भाजपा से टिकट कटने के बाद सुरेंद्र सिंह ने वीआईपी का दामन थाम लिया है। उन्होंने शुक्रवार को विकासशील इंसान पार्टी से नामांकन किया है। 

गौरतलब है कि कि भारतीय जनता पार्टी ने बैरिया विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह का टिकट काट दिया। जिसके बाद से उनके समर्थकों में भारी गुस्सा देखने को मिला है। वहीं सुरेन्द्र सिंह ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी का विरोध किया है। उन्होंने वीआईपी से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वहीं पार्टी ने इस बार बैरिया विधान सभा से मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला  को टिकट दिया है। 
 

Content Writer

Ramkesh