कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक सिंह का निधन, माइस्थीनिया की बीमारी से पीड़ित

punjabkesari.in Friday, May 01, 2020 - 11:51 AM (IST)

बादा: उत्तर प्रदेश के बादा जनपद से एक दुखद घटना सामने आया  है। जहां पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्य मंत्री विवेक सिंह ( 63 ) का दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वहीं दुखद समाचार सुनकर पूरे क्षेत्र में शोक का मौहाल व्याप्त हो गया है। बताया जा रहा है कि वह माइस्थीनिया बीमारी से पीड़ित थे। वह बांदा सदर सीट से तीन बार विधायक भी रहे।

बता दें कि  गुरुवार शाम तबियत बिगाड़ने पर उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सुबह निधन हो गया। भतीजे लोकेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वर्तमान में वह नोयडा में रह रहे थे। पूर्व मंत्री के निधन पर पार्टी ने शोक व्यक्त किया है। तीन बार कांग्रेस से विधायक व एक बार मंत्री रहे कु. विवेक सिंह  1996 में पहली बार विधायक बनने के बाद वह मंत्री भी बने थे। शुक्रवार को उनका कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। शाम तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है। परिजनों ने बांदा में अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू की है। अगर शव बांदा आया तो शनिवार को अंतिम संस्कार होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramkesh

Recommended News

Related News

static