तेज रफ्तार बस गड्ढे में गिरी, हादसे में दर्जनों यात्री घायल

punjabkesari.in Sunday, Oct 22, 2017 - 02:09 PM (IST)

इटावाः इटावा के बिधूना गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब यात्रियों से भरी  तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। जिसमें करीब 2 दर्जन यात्री बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल हादसा इटावा से बिधूना की ओर जा रहे रोड का है। जहां तेज रफ्तार बस अनिंयत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। वहीं इस हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आनन-फानन में घायल यात्रियों को बस से निकाला और उन्हें एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार, बस यात्रियों को लेकर इटावा से बिधूना की ओर जा रही थी। बस में करीब 70 यात्री होने की आशंका जताई जा रही है। घायलों को एंबुलेंस द्वारा भरथना सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में 2 दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इटावा मुख्यालय के डॉ भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भेजा गया है।