मसाज की आड़ में चल रहा था सेक्स-रैकेट, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां (Pics)

punjabkesari.in Thursday, Nov 24, 2016 - 08:18 AM (IST)

आगरा: आगरा के ताजगंज क्षेत्र में मसाज सैंटर की आड़ में जिस्मफरोशी के धंधे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने यहां 2 मसाज सैंटरों पर छापा मारकर 6 लड़कियों और 9 लड़कों को गिरफ्तार किया है।

मसाज की आड़ में चल रहा था सेक्स-रैकेट
जानकारी के अनुसार मसाज पार्लर सपा नेता पप्पू यादव के होटल डीलक्स प्लाजा में चल रहा था। यह होटल कथित बीजेपी नेता दीप बघेल ने किराए पर ले रखा था। बताया जा रहा है कि होटल के बाहर मसाज पार्लर का बोर्ड लगा हुआ है, लेकिन अंदर सेक्‍स रैकेट चल रहा था। ताजगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। जिस पर पुलिस ने क्षेत्र के 2 मसाज सैंटरों पर छापेमारी की।

आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के-लड़कियां
कार्रवाई के दौरान पुलिस को मसाज सैंटर के अंदर लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम ने 2 स्पा सैंटर पर छापा मारा, वहां से कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मसाज सैंटर से कई तरह का आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। सभी के खिलाफ  कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

UP Hindi News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें