शफीकुर्रहमान बर्क का तिरंगा यात्रा को लेकर BJP पर बड़ा हमला, कहा- ये 2024 लोकसभा चुनाव की है तैयारी

punjabkesari.in Sunday, Aug 14, 2022 - 10:52 AM (IST)

संभल: आजादी के अमृत महोत्सव के बीच सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि तिरँगा यात्रा उनकी 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी है। वो देश के लोगों के हाथों में तिरँगा थमा कर रैलियां निकलवा रहे हैं उनकी नियत साफ नहीं है , इससे उनका मिशन अपनी पार्टी को फायदा पहुंचाना है और जहाँ तक झंडे का तालुक है झण्डा हिंदुस्तान का है, उसकी मुखालफत कौन करता है।

बर्क ने कहा कि सवाल इसके मिशन का है इसके पीछे क्या है, इससे ये अपनी पार्टी को आगे बढ़ना चाहते है अपनी ताकत दिखना चाहते है कि जनता आज उनके साथ है। डॉ बर्क ने आगे कहा कि ,तिरंगे का इस्तेमाल सियासत के लिए नही करना चाहिए, हिंदुस्तान का सिर ऊंचा करने का नाम तिरंगा है, आप नागपुर चले जाइये वहाँ कहा झंडा लगाया जाता है और आरएसएस के लोग उस वक्त कहा गए थे जब देश को आज़ाद कराने को लोग कुर्बानी दे रहे थे। हिन्दू-मुसलानों ने मिलकर देश को आज़ाद कराया है और आदमी की वफादारी जो नापी जाएगी वो कुर्बानी से नापी न कि तिरंगा झंडा लगाने से।

Content Writer

Imran