शाहजहांपुर: सड़क हादसे में 4 की मौत, 5 घायल

punjabkesari.in Tuesday, Feb 18, 2020 - 03:33 PM (IST)

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक अनियत्रित जाइलो ने यात्रियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दिया। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है। जहां दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।


बता दें कि यह घटना थाना रोजा के मोहम्मदी रोड की है। जहां एक जाइलो अनियत्रित होकर यात्रियों से भरे टेंपो में जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही 4लोगों की मौत हो गई। घटना की आवाज़ सुनते ही आस-पास के लोग जुट गए। मौके पर लोगों ने पुलिस को सुचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया है।

डॉक्टर पूजा पाण्डें ने बताया कि इस घटना कुल 9 लोग शामिल थें। जिसमें से 4 लोगों की मौत हुई है। जब कि 5 घायल है जिनका का इलाज चल रहा है। जिनमें दो की हालत नाज़ुक बनी है।
एसपी ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर नियमा अनुसार शव को कब्जे में ले कर विधिक कर्रवाई कर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Ajay kumar