शाहजहांपुर: आनंदीबेन पटेल ने विनोबा सेवा आश्रम में चलाया चरखा, गांधी प्रतिमा का किया अनावरण

punjabkesari.in Sunday, Oct 02, 2022 - 01:52 PM (IST)

शाहजहांपुर: 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आंनदीबेन पटेल शाहजंहापुर पहुंची, यहां उन्होंने विनोबा सेवा आश्रम में महात्मा गांधी के प्रतिमा का अनावरण किया और चरखा चला कर सभी को महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलने का आग्रह किया।

PunjabKesari
चरखा चलाकर सूत काटा
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विनोबा सेवा आश्रम में चरखे को चलाकर सूत काटा और सभाी को महात्मा गांधी के बताये  रास्ते पर चलने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के बताये रास्ते पर चलकर ही विश्व शान्ति के रास्ते पर चल सकता हैं। इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शाहजहांपुर की स्वावलंबी महिलाओं से भी मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वावलंबी बनने से समाज और भी ज्यादा सशक्त बनता हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, मंत्री जितिन प्रसाद, रजनी तिवारी सहित विधायक व सांसद मौजूद रहें।

राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासन रहा मुस्तैद  
राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल के शाहजंहापुर आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्‍यवस्‍था के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस ने कई जगह पर बैरकेडिंग लगाकर रास्तों को परिवर्तित कर दिया। शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखकर कड़ा इंतजाम किया गया, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहले से ही सभी तैयारियों को चाक-चौबंद बनाने में लगे हुए थे। राज्यपाल के आगमन से बरतारा से लेकर छीतेपुर तक करीब 11 किमी का क्षेत्र चमक दिया गया था। पिछलें  तीन दिनों से यहां साफ-सफाई हो रही थी। सड़कों की मरम्‍मत के साथ ही प्राथमिक विद्यालयों को भी संवार दिया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Related News

static