शाहजहांपुर: तमंचा फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, कल्लू डकैत को तमंचा बनाकर देने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, May 24, 2022 - 05:22 PM (IST)

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध असलाह बनाने बालो के खिलाफ शुरू किए गए अभियान में थाना मदनापुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रामगंगा नदी के किनारे तमंचा फैक्ट्री चल रही है। सूचना पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और भारी फोर्स के साथ तमंचा फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां पुलिस ने तमंचा बनाते हुए एक शख्स को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। तमंचा फैक्ट्री के सभी तमंचे और बंदूकें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लीं। फैक्ट्री से हथियार बनाने के उपकरण भी भारी मात्रा में बरामद हुये हैं।

मदनापुर पुलिस को रामगंगा नदी के किनारे बरूआ के डब्बर में चल रही तमंचा फैक्ट्री से एक अवैध रायफल 315 बोर, दो तमंचे देशी 12 बोर , दो तमंचा देशी 315 बोर, दो तमंचे अधबने, दो जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस 12 बोर, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस 315 बोर, आठ नाल व शस्त्र बनाने के तमाम उपकरण मिले हैं। पुलिस ने श्यामलाल बढ़ाई जोकि तमंचा और बंदूक बनाने का मास्टरमाइंड है उसे भी रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

तमंचा और बंदूक बनाने का मास्टरमाइंड श्यामलाल बढ़ई जो कि आज पुलिस के हत्थे चढ़ा है। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह पिछले कई बर्षों से तमंचा और बंदूक बनाने का काम कर रहा था। पहले वह कटरी में संचालित कल्लू डकैत गैग के लिये तमंचे और बंदूकें बनाकर बदमाशों को बेचता था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static