Shahjahanpur News: सवा किलो अफीम के साथ बरेली के 2 तस्कर गिरफ्तार, लाखों में आंकी जा रही कीमत

punjabkesari.in Monday, Sep 23, 2024 - 02:16 AM (IST)

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना कांट क्षेत्र में रविवार को चैकिंग के दौरान दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 01 किलो 256 ग्राम अफीम बरामद की है, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लाखों में आंकी जा रही है।
PunjabKesari
क्षेत्राधिकारी (सदर) प्रयांक जैन ने रविवार को बताया कि कांट थाना प्रभारी अश्वनी कुमार अपनी टीम के साथ जिन्दो वाली पुलिया से ग्राम दिलावरपुर की ओर जाने वाली नहर पटरी सड़क के पास चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध लोग पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर श्यामदेव मिश्रा (38) और गुलशन कुमार (21) को गिरफ्तार कर लिया इनकी तलाशी में 01 किलो 256 ग्राम अफीम और दो एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद हुए है। बरामद अफीम की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लाखों में है। गिरफ्तार दोनों अफीम तस्कर बरेली जनपद के रहने वाले हैं। एसपी राजेश एस ने निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ को लेकर अभियान चल रहा है। इसी क्रम में कांट थाना प्रभारी अश्वनी कुमार व उनकी टीम को कामयाबी मिली।

पूछताछ में दोनों तस्करों ने बताया कि अफीम विशारतगंज क्षेत्र जिला बरेली के रहने वाले मनोज की है। मनोज यह अफीम झारखण्ड से लाता है और बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर व आसपास के जिलों के अलावा दिल्ली-पंजाब तक सप्लाई करता है। मनोज ने अफीम देकर भेजा था। अफीम मनोज के बताई गई जगह पर पहुंचाने में एक बार में पांच-पांच हजार रुपया देता था। खाना खर्चा एवं किराया अलग से देता है। जिनको अफीम पहुंचाते उसका रुपया सीधा मनोज ही ले लेता है। एक दो बार पहले भी मनोज ने हम लोगों को भेजा था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static