दिल्ली हिंसा के दौरान पुलिसकर्मी पर पिस्टल तानने वाला शाहरुख गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2020 - 01:07 PM (IST)

नई दिल्ली/शामलीःदिल्ली में हुई हिंसा के दौरान पुलिस पर पिस्तौल तानने वाले लाल टी-शर्ट पहने शख्स  जिसका नाम शाहरूख है को उत्तर प्रदेश के शामली से दिल्ली की क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार कर लिया  है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही उसको पनाह देने वाले लोगों की तलाश भी तेजी के साथ शुरू हो गई है।

बताया जा रहा था कि वह दिल्ली के थाना उस्मानपुर का रहने वाला है, लेकिन घटना के बाद से ही वह अपने परिवार के साथ फरार हो गया था। क्राइम ब्रांच को खबर मिली कि शाहरुख शामली में छिपा है। इसके बाद UP पुलिस और दिल्ली पुलिस ने मिलकर शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही शाहरुख के मददगारों की भी तलाश शुरू हो गई है।

बता दें कि दिल्ली हिंसा के दौरान 24 फरवरी को जाफराबाद इलाके में एक शख्स ने 8 राउंड फायरिंग की थी। इस शख्स ने फायरिंग के दौरान एक पुलिस कर्मी पर पिस्टल भी तान दिया था। फायरिंग करते हुए यह शख्स फिर भीड़ में गायब हो गया। दिल्ली की क्राइम ब्रांच टीम कई दिनों से तलाश कर रही थी। इस शख्स की पहचान शाहरुख के रूप में हुई है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Ajay kumar