42 हजार फॉलोअर्स वाला Tik Tok स्टार निकला मोबाइल लुटेरा
punjabkesari.in Thursday, Sep 05, 2019 - 11:20 AM (IST)
नोएडाः टिक टॉक स्टार शाहरुख खान को पुलिस ने मोबाइल लूट के मामले में गिरफ्तार किया है। टिक टॉक पर शाहरुख के 42 हजार फॉलोअर्स हैं। शाहरुख अपने 3 साथियों की मदद से ग्रेटर नोएडा में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था।
पुलिस के अनुसार शाहरुख खान सऊदी अरब में नौकरी करता है जोकि छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। अपने टिक-टॉक के शौक पूरे करने के लिए वह ग्रेटर नोएडा में लूटपाट की घटना को अंजाम देकर वापस बुलंदशहर चला जाता था। पुलिस ने शाहरुख खान के अलावा प्रमोद, अजय और साहिल को भी गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट के 5 मोबाइल, 3200 रुपये और घटना में प्रयुक्त की गई बाइक बरामद की गई है।
फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने इन पर केस दर्ज कर इससे जुड़ी अन्य घटनाओं की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं शाहरुख के कारनामे सुनकर फैन हैरान हैं।