मऊ सदर सीट से मुख्तार अंसारी को टक्कर दे सकते हैं शक्ति सिंह, रह चुके हैं DU के छात्र संघ उपाध्यक्ष
punjabkesari.in Wednesday, Jan 19, 2022 - 02:28 PM (IST)

मऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में चल रही उठापटक के बीच मऊ विधानसभा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को चुनाव में टक्कर देने के लिए बीजेपी से शक्ति सिंह का नाम है, जो दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं और वह युवा भी हैं। बता दें कि जिस दिन वह दिल्ली से मऊ आए थे, उस दिन सैकड़ों गाड़ियों के काफिले ने उनका स्वागत किया था।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं मऊ जिले के निवासी शक्ति सिंह को पश्चिम बंगाल भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश प्रभारी घोषित किया गया था। मऊ नगर क्षेत्र के मुहल्ला निजामुद्दीनपुरा निवासी शक्ति सिंह छात्र राजनीति से ही काफी सक्रिय भूमिका राजनीति में अदा करते रहे हैं। शक्ति सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। शक्ति सिंह युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रह चुके हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा पश्चिम बंगाल युवा मोर्चा प्रभारी शक्ति सिंह ने बताया था कि पश्चिम बंगाल में भाजपा का लगातार जनाधार बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं तथा नीतियों ने पश्चिम बंगाल में लोगों का जीवनस्तर बेहतर किया है। पहले लोकसभा चुनाव फिर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की बढ़त ने इस बढ़ते जनाधार को स्पष्ट कर दिया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals of july month 2022: जुलाई के पहले पखवाड़े के ‘व्रत-त्यौहार’ आदि

Gupt Navratri 2022: कर्ज का भार कर रहा है परेशान तो 9 दिन करें ये उपाय

Gupt Navratri 2022 में व्रत रखकर पूजा करें या नहीं, जानिए क्या कहते धार्मिक शास्त्र?

Ashadha gupt Navratri 2022: इस विधि से करें घट स्थापना, पूरी होगी हर कामना