शर्मनाक:  नाबालिग को अगवा कर 5 लोगों ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

punjabkesari.in Tuesday, Aug 09, 2022 - 12:52 PM (IST)

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक नाबालिग हिंदू लड़की के साथ दुष्क्रर्म करने का मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर लड़की को अगवा किया और फिर उसके साथ दुष्क्रम कर दिया। जिसके बाद पांचों आरोपी फरार हो गए। वहीं इस मामले में पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया।

बता दें कि यह मामला खागा कोतवाली क्षेत्र के सर्राफा बाजार का है। यहां पर कौशांबी की रहने वाली नाबालिग लड़की अपने ननिहाल में रहती है। जिसे 6 अगस्त को खागा के रहने वाले एक मुस्लिम युवक ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर अगवा कर उसका रेप कर दिया। जिसके बाद धर्म परिवर्तन न करने पर आरोपियों ने लड़की के पिता और भाई की हत्या करने की धमकी दी थी। इसी मामले को लेकर वीएचपी के प्रांतीय महामंत्री वीरेंद्र पांडेय ने कहा कि हमारी मांग है कि आरोपियों के खिलाफ समुचित धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजे। अगर जल्द से जल्द पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती तो वह धरना प्रदर्शन कर देंगे।

वीएचपी के दखल के बाद हरकत में आई पुलिस ने अगवा लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने अगवा लड़की की लताश कर उसे ढूढ़ लिया। लेकिन मुख्य आरोपी अपने चार साथियों के साथ अभी भी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है। 

Content Writer

Ramkesh