शर्मनाक! देवर ने किया भाभी के साथ गंदा काम, गर्भवती होने पर जबरन कराया अबॉर्शन

punjabkesari.in Friday, Sep 19, 2025 - 04:19 PM (IST)

कौशांबी: यूपी के कौशांबी से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने देवर और भाभी के रिश्ते को कलंकित करते हुए सारी हदे पार कर दी। दरअसल, उसने अपनी भाभी के साथ गंदा काम कर दिया। उसने भाभी को नशे की गोली खिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद वो गर्भवती हो गई तो ससुराल वालों ने जबरन उसका अबॉर्शन भी करवा दिया। इसके अलावा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित भी किया जा रहा था। 

हर दिन की जाती थी मारपीट 
कौशांबी के सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव का ये मामला है। यहां की एक युवती ने मामला दर्ज कराया कि उसे ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे। पीड़िता अपने परिवार वालों के साथ थाने पहुंची और पुलिस को सारा मामला बताया। उसने बताया कि शादी के बाद से ही उसको दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा है। हर दिन ससुराल में उसके साथ मारपीट की जाती है। 

देवर ने बना लिए जबरन संबंध 
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके देवर ने उसके साथ गंदा काम किया है। नशे की गोली देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद जब वह गर्भवती हुई तो ससुराल पक्ष के लोगों ने जबरन उसका अबॉर्शन करवा दिया। पीड़िता ने बताया कि उसे प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया और उसका अबॉर्शन करवा दिया गया। पीड़िता ने सारी आपबीती अपने परिवार वालों को बताई। इसके बाद परिवार वाले बेटी को पुलिस के पास ले गए और ये पूरा मामला सामने आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की और पीड़िता के देवर और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static