शर्मनाक: गेहूं पिसाने गई किशोरी के साथ हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Oct 17, 2021 - 06:36 PM (IST)

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां गेहूं पिसाने गई नाबालिक लड़की के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। जिसके किशोरी की हालत गंभीर है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?
घटना जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां पर किशोरी शनिवार शाम गेहूं  पिसवाने  के लिऐ आटा चक्की पर गई थी। जब घंटों बाद वो घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। घर वाले आसपास की जगहों पर उसकी तलाश करना शुरु कर दिए, लेकिन रात तक किशोरी का कुछ पता नही चल सका। शनिवार रात सदमे में बीतने के बाद रविवार सुबह उन्हें बेटी के जिला अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली। जानकारी पर पता चला कि साहुल पाल पुत्र गोविंद पाल के घर वालों ने पीड़िता को भर्ती कराया था। वहीं इस मामले में पीड़िता के परिवार सरकार से इंसाफ करने की गुहार लगा रहें है।

क्या कहती है पुलिस?
किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी साहुल पाल को गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल एसपी के अनुसार, सीओ और इंस्पेक्टर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पीड़िता के परिवार वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
किशोरी के साथ हुई इस शर्मनाक घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों में गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि घर से गेहूं पिसवाने के लिए निकली लड़की आरोपी के परिजनों के हाथ कैसे लगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static