शर्मनाक घटना! पति ने घर बुला कर किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पत्नी ने वीडियो बनाकर किया वायरल

punjabkesari.in Saturday, Jul 16, 2022 - 03:18 PM (IST)

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के साथ उसकी पत्नी भी शामिल थी। जब पति नाबालिग के साथ रेप कर रहा था तो उसकी पत्नी वीडियो बना रही थी। इसके बाद वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने दोनों पति और पत्नी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरु कर दी है।  

किशोरी ने अपनी शिकायत पुलिस को दर्ज कराते हुए बताया कि 12 जुलाई को गांव के रहने वाले व्यक्ति ने उसे अपने घर बुलाया और उसके साथ ब्लात्कार किया। यहां व्यक्ति ने नाबालिग के साथ रेप किया। बेशर्मी की हद तो तब पार हुई जब उसकी पत्नी खड़ी होकर मोबाइल में वीडियो बना रही थी। 

पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति-पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.। फैजगंज बेहटा थाना प्रभारी चरण सिंह राणा ने कहा कि दंपत्ति को गुरुवार को अरेस्ट किया गया। इनके खिलाफ रेप, POCSO और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static