शर्मनाकः पत्नी को शराब पिलाई फिर किया दोस्त के हवाले, पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

punjabkesari.in Friday, Feb 23, 2024 - 05:44 PM (IST)

आगराः जिले में पति पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। थाना रकाबगंज क्षेत्र मेंरावली की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने घर के पास ही रहने वाले युवक से एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। इस पर परिजनों ने उससे संबंध खत्म कर लिए थे। युवती ने बताया कि 18 फरवरी की शाम पति घर पर अपने दोस्त सुंदर को लेकर आया था। दोनों साथ में शराब की बोतल लेकर आए थे। दोनों ने घर में बैठकर शराब पी।

हंगामा होने पर आरोपी वहां से भाग निकला
इसी दौरान पति ने जोर देकर उसे भी शराब पिला दी। नशा चढ़ने पर वह बेसुध हो गई। जब होश आया तो सुंदर उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। पीड़िता ने चीखना शुरू कर दिया। हंगामा होने पर आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़िता अपने मायके पहुंची और माता -पिता के साथ जाकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने सुंदर पर छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



पति-सास पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाने का आरोप
बरेली: एक महिला ने पति और सास पर देह व्यापार करने का दबाव बनाने और चचिया ससुर पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। मामले में आईजी के निर्देश पर किला पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पति और सास करते हैं देह व्यापार का धंधा
किला क्षेत्र की एक महिला ने आईजी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि शहर के एक युवक के साथ 11 नवंबर 2022 को उसका निकाह हुआ था। शादी के बाद पता चला कि पति और सास देह व्यापार का धंधा करते हैं। 22 फरवरी 2023 को सास और चचिया ससुर एक युवक को उसके कमरे में लाए और उसके साथ संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध करने पर पीटा। उसके आठ साल के बेटे को जान से मारने की धमकी दी। 4 फरवरी को उसने थाना किला में शिकायती पत्र दिया। इसपर ससुरालियों ने भविष्य में ऐसी गलती न करने का आश्वासन दिया। ससुराल आने के बाद पति और सास ने चचिया ससुर को कमरे में भेजकर दरवाजा बंद कर दिया। चचिचा ससुर ने दुष्कर्म की कोशिश की। बाद में पति, सास, देवर, ननदोई, चचिया ससुर आदि ने उसके साथ मारपीट की।

Content Writer

Ajay kumar