भारी बारिश से शारदा नदी उफान पर, पीलीभीत में बाढ़ जैसे हालात

punjabkesari.in Monday, Jun 21, 2021 - 10:24 AM (IST)

पीलीभीतः उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में शारदा बैराज से शारदा नदी में पानी छोडे जाने से नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी पार करके खेती करने गए लोग वहां फंस गए, जिनको रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया है। पहाड़ों पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद बनवासा स्थित शारदा बैराज से शारदा नदी में पानी छोड़े जाने से कारण कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी के पार गौड़ी पर 7 लोग फंस गए,जिन्हें एसएसबी की फ्लड यूनिट ने रेस्क्यू अभियान चलाकर बाहर निकाल लिया गया। 

बनबसा स्थित शारदा बैराज से शनिवार सुबह एक लाख 69 हजार आठ सौ 16 क्यूसेक पानी शारदा नदी में छोड़ा गया. इसके बाद शारदा नदी उफान पर आ गई। दोपहर के समय भी 1,91,000 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। लगातार बैराज का जलस्तर बढ़ता देख शनिवार देर रात 2,35,000 क्यूसेक पानी फिर शारदा नदी में डिस्चार्ज कर दिया गया। इस कारण पीलीभीत के राहुल नगर और शारदा ट्रांसक्षेत्र में स्थित कई गांव में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। लोगों के घरों में पानी भर गया है। 

जिला प्रशासन ने बाढ़ की आशंका को लेकर अधिकारियों को अलटर् किया, लेकिन प्रशासनिक दावे फेल नजर आए। कलीनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धुरिया पलिया गांव के रहने वाले ओंकार, कल्याण, राहुल, अरविंद, डब्लू ,नानक और रामपाल नदी के उस पार गौड़ी पर रहकर खेती करते थे। नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से गौड़ी पर बाढ़ जैसे हालात हो गए। ग्रामीणों ने छप्पर के ऊपर बैठकर रात बिताई। आज रविवार सुबह प्रधान मनजीत सिंह ने एसएसवी से संपर्क साध कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। 

ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसएसवी की फ्लड यूनिट ने तत्काल मोटर बोट डालकर राजकीय अभियान शुरू कर दिया। घंटों चले अभियान के बाद आखिरकार सभी ग्रामीणों को सुरक्षित गांव तक पहुंचा दिया गया। एडीएम अतुल सिंह ने मिडिया को बताया कि शारदा नदी व् उसके आस पास के क्षेत्र में प्रशासन की बराबर नजर बनी हुई है। हर हालात से निपटने को प्रशासन की पूरी तैयारी है। सिचाई व् बाढ़ खंड विभाग के अधिकारियों से बराबर संपकर् बना हुआ है। एसएसबी के जबान व् रेस्क़ुयू टीम बरबे तैनात है। पहाड़ी क्षेत्र में भरी बर्षा के कारण शारदा नदी में जल स्तर बढ़ा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static