मुस्लिम महिलाओं के लिए मिसाल बनी शीरत फातिमा, सिविल सेवा परीक्षा में हासिल किया 810वां रैंक

punjabkesari.in Sunday, Apr 29, 2018 - 05:10 PM (IST)

इलाहाबादः इलाहाबाद की शीरत फातिमा मुस्लिम महिलाओं के लिए एक मिसाल बन गई है। शहर से 30 किलोमीटर दूर घूरपुर थाना क्षेत्र के पवार गांव की रहने वाली शीरत फातिमा ने सिविल सेवा परीक्षा में 810वां रैंक हासिल किया है।

बता दें कि, मध्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली शीरात फातिमा अपने 4 भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। कुछ समय पहले ही उसकी शादी हुई है। शीरत फातिमा सरकारी स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। फातिमा की इस कामयाबी पर पूरे परिवार में जश्न का माहौल है और घर में दोस्त यारों का मजमा लगा हुआ है। खुशी के इस मौके पर सभी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांट रहे हैं।

शीरत फातिमा ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं के साथ-साथ सभी धर्मों की महिलाओं को आगे आना चाहिए। आज के दौर में कोई भी काम मुश्किल नहीं है सिर्फ आत्म-विश्वास होना चाहिए। इस कामयाबी के पीछे शीरत ने अपने परिवारवालों का सहयोग बताया। शीरात ने कहा कि सरकार की तरफ से जो भी जिम्मेदारी उनको मिलेगी वह बाखूबी निभाएंगी।

Deepika Rajput