''सिद्धार्थ शुक्ला'' के बाद Bigg Boss 13 की इस फेमस एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा, अचानक निधन से Shock में फैंस और फैमिली.....

punjabkesari.in Saturday, Jun 28, 2025 - 01:10 PM (IST)

UP Desk: बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। एक्टर और मॉडल शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्हें मुंबई के बेलेव्यू अस्पताल में मृत लाया गया था। उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोग शेफाली को अस्पताल ले गए थे। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मुंबई के कूपर अस्पताल भेज दिया गया है। 

कहां और कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना मुंबई के अंधेरी (लोखंडवाला) इलाके की है, जहां शेफाली अपने पति पराग त्यागी के साथ रहती थीं। बताया गया है कि शेफाली को अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। पराग उन्हें तुरंत पास के बेलेव्यू अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कौन थीं शेफाली जरीवाला?
 शेफाली जरीवाला का जन्म अहमदाबाद (गुजरात) में हुआ था। वह अपनी मशहूर म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' से रातों-रात मशहूर हो गई थीं। उनकी यह वीडियो साल 2002 में आई थी। बता दें कि 'कांटा लगा' म्यूजिक वीडियो के बाद से उन्हें 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से उनकी पहचान होने लगी। गाने को लेकर कुछ विवाद भी हुए, लेकिन शेफाली की लोकप्रियता पर इसका असर नहीं पड़ा। टीवी रियलिटी शो बिग-बॉस 13 में भी उन्हें खूब पसंद किया गया था। वहां भी उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं।

फैंस और सितारों में शोक की लहर
शेफाली जरीवाला के अचानक निधन की खबर से उनके फैन्स और इंडस्ट्री में गहरा शोक है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी यादों को साझा कर रहे हैं। कई सेलेब्स ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static