शेखर दीक्षित बोले- जब तक हिंदुस्तान में लोकतंत्र रहेगा, VP सिंह की अवधारणा में नए अध्याय जुड़ेंगे
punjabkesari.in Saturday, Jun 25, 2022 - 08:53 PM (IST)

लखनऊ: राष्ट्रीय किसान मंच के अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने राष्ट्रपति पद के लिए आदिवासी समाज की द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाये जाने पर शनिवार को कहा कि जब तक हिंदुस्तान में लोकतंत्र रहेगा पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की सामाजिक न्याय की अवधारणा में नित्य नए अध्याय जुड़ेंगे और उनके विचार हमेशा प्रासंगिक रहेंगे।
पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर किसान मंच की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए दीक्षित ने कहा कि अभी हाल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने राष्ट्रपति पद के लिए आदिवासी समाज की द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है और देश के अन्य शीर्ष पदों पर भी दलित और पिछड़े समाज के लोग अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक न्याय की अवधारणा को जमीन पर उतरने का जीता जागता उदाहरण है और 1989 के बाद विधायिका, न्यायपालिका एवं कार्यपालिका में पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, आदिवासियों एवं महिलाओं की भागीदारी में जबरदस्त इज़ाफा हुआ है।
दीक्षित ने कहा कि यह जननायक वीपी सिंह की देन है और जब तक हिंदुस्तान में लोकतंत्र रहेगा पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की सामाजिक न्याय की अवधारणा में नित्य नए अध्याय जुड़ेंगे और उनके विचार हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। सभा को मंच के महासचिव ओपी यादव, समाजवादी विचारक दीपक मिश्र समेत कई प्रमुख लोगों ने संबोधित किया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोहों से पहले राष्ट्रीय राजधानी में जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया

Recommended News

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्र को संबोधित करेंगी

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने वाले वैश्विक नेताओं का आभार व्यक्त किया

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस को बड़ा झटका, गुलाम नबी आजाद ने प्रचार समिति के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा