सलमान खान को दी जान से मारने की धमकी, मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज से किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Nov 18, 2018 - 02:12 PM (IST)

प्रयागराज: बॉलीबुड सुपर स्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज के करेली इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी को अपने साथ मुंबई ले गई। युवक के खिलाफ मुंबई थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।

जानकारी मुताबिक आरोपी शेरु उर्फ शेरा फिल्मों में काम करने का शौक रखता था। उसने इस मामले में सलमान खान के घर और अॉफिस दोनों जगह मिलने की कोशिश की लेकिन सुरक्षाकर्मियों की वजह से उसकी मुलाकात नहीं हो पाई। पुलिस का कहना है कि इसी वजह से शेरु सलमान खान से नाराज हो गया और फिर उसने मोबाइल पर उसे जान से मारने की धमकी दे डाली।

इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच के 3 अधिकारी शनिवार को करेली पहुंचे और मोबाइल फोन के आधार पर मिली कई लोकेशन पर छापेमारी शुरु कर दी। अधिकारियों के अचानक एेसा करने से इलाके में हड़कम्प मच गया। लगभग 3 घंटे की छापेमारी के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच हाथ शेरा नाम का युवक लगा। युवक को पकड़ने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर सीधे मुंबई के लिए रवाना हो गई।

Anil Kapoor