शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी की बिगड़ी तबीयत, इंडिया हॉस्पिटल में भर्ती

punjabkesari.in Friday, Jul 12, 2019 - 02:49 PM (IST)

लखनऊः शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते उन्हें लखनऊ के इंडिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इस बारे में शिया बोर्ड के सचिव आबिद रज़ा ने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर अचानक बढ जाने के कारण उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि शिया बोर्ड के कर्मचारी रिजवी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना कर रहे है।

 

Tamanna Bhardwaj