शिखर अग्रवाल ने अखिलेश, प्रियंका व आप प्रवक्ता संजय सिंह को भेजा लीगल नोटिस

punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2020 - 06:08 PM (IST)

बुलंदशहर: स्याना हिंसा के आरोपी शिखर अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री व सपाध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और आप प्रवक्ता संजय सिंह को लीगल नोटिस भेजा है।

शिखर अग्रवाल ने तीनों नेताओं पर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या का मुख्य आरोपी बताकर ट्वीट करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही अग्रवाल ने लगाया तीनों नेताओं पर भविष्य से खिलवाड़ का आरोप भी लगाया है।

बता दें कि बुलंदशहर में प्रधानमंत्री कल्याणकारी योजना का शिखर अग्रवाल को महामंत्री बनाया गया था। इसी को लेकर वह मीडिया के निशाने पर आ गए थे।

Author

Moulshree Tripathi