कांग्रेस में जाने की चल रही अटकलों पर शिवपाल यादव ने दिया बड़ा बयान, अखिलेश से अलग होने के सवाल का दिया जवाब

punjabkesari.in Friday, Aug 19, 2022 - 04:16 PM (IST)

इटावा: समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद कई मौकों पर प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला। इस बीच शिवपाल यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात हुई तो उनके कांग्रेस में जाने की चर्चा चल पड़ी। माना जा रहा था कि वे जल्द ही कांग्रेस में शामिल होंगे और पार्टी उन्हें यहां यूपी में एक बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। लेकिन अब शिवपाल सिंह यादव ने इन खबरों का सीधे तौर पर खंडन कर दिया है। वहीं इस दौरान शिवपाल यादव ने भतीजे और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है।

प्रसपा प्रमुख ने कांग्रेस में जाने की चल रही चर्चाओं का खंडन करते हुए इन खबरों को फेक न्यूज बताया है। वहीं अखिलेश यादव से अलग होने के सवाल पर उन्होंने कहा, "हमे पूछा ही नहीं, हमे गठबंधन का केवल माना था तो हम खुद ही अलग हो गए। समाजवादी पार्टी जो दूसरों पर आरोप लगाती है अगर अपनी कमियां दूर कर लेती तो आज जो दिखाई दे रहा है वो सब न होता।" इटावा में अपने आवास पर जन्माष्टमी के दौरान पहुंचे शिवपाल यादव ने देश प्रदेश वासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी।

 

 

 

Content Writer

Ajay kumar