शिवपाल ने दिए राजनीति में बड़े संकेत, PM मोदी और CM  योगी को किया Twitter पर फॉलो

punjabkesari.in Saturday, Apr 02, 2022 - 12:38 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासी गलियारों में शिवपाल सिंह यादव चर्चा का विषय बने हुए हैं। शिवपाल की भाजपा में शामिल होने की अटकलें फिर से तेज हो गई है। दरअसल, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्विटर पर फॉलो कर लिया है जो कि प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा संकेत माना जा रहा है। 

बता दें कि शिवपाल सिंह यादव ने पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को भी फॉलो किया है। इससे पहले शिवपाल सिंह यादव पीएम और सीएमओ को ही फॉलो करते थे। शिपवाल सिंह यादव अब इन नेताओं को पर्सनली फॉलो कर रहे हैं।  इससे पहले, चर्चा थी कि शिवपाल यादव ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुकाकात की थी, उसके बाद शिवपाल यादव बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे। सूत्र बताते हैं कि इटावा से दिल्ली जाने के दौरान शिवपाल ने पूर्व विधायक हरिओम यादव से भी मुलाकात की थी।

Content Writer

Imran