शिवपाल ने किया मुलायम को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का एेलान, नेताजी साधे रहे चुप्पी

punjabkesari.in Wednesday, Oct 31, 2018 - 04:47 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के कार्यालय पहुंचे मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। यहां नेताजी के आने से खुश हुए शिवपाल यादव ने मंच से ही मुलायम सिंह यादव को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की घोषणा कर दी। कार्यालय में मुलायम का स्वागत माला पहनाकर किया गया और उन्हें नई पार्टी का झंडा भी सौंपा गया।

शिवपाल यादव ने इस मौके पर कहा कि मोर्चा और प्रगतिशील सपा को नेताजी का आशीर्वाद प्राप्त है। हमने उनसे बात करके ही नई पार्टी बनाई है। नए कार्यालय आकर उन्होंने हम सबका मनोबल बढ़ाया है। सही कहा जाए को पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन आज ही हुआ है। शिवपाल ने कहा कि यहां 9 दिसम्बर को पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा।

सपा ही सांप्रदायिक ताकतों को हरा सकती है: मुलायम
मुलायम ने समाजवादी पार्टी के दफ्तर में आचार्य नरेंन्द्र देव की जयंती पूर्व संध्या पर कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को परास्त करने की क्षमता सपा में ही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में हर स्तर पर महिलाओं को आगे लाने की जरुरत है। लोहिया नर-नारी में भेद नहीं मानते थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने वाले पार्टी के गायकों की भी सराहना की।

Anil Kapoor