शिवपाल ने BJP से नजदीकी को नकारा, कहा- विपक्षी गठबंधन में शामिल होना चाहेगा मोर्चा

punjabkesari.in Friday, Sep 28, 2018 - 08:40 PM (IST)

सहारनपुर: समाजवादी पार्टी(सपा) से अलग हुए पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने उनके मोर्चे की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ सांठगांठ के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। यादव ने शुक्रवार को आयोजित सम्मेलन में कहा कि भाजपा विरोधी मतों के बंटवारे को रोकने के लिए उनका मोर्चा विपक्षी गठबंधन में शामिल होना चाहेगा। यदि उनका मोर्चा इसका हिस्सा नहीं बन पाया तो वे अलग से चुनाव लड़ेंगे।

यादव ने आरोप लगाया कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकारों ने चुनाव में किए गए वायदों को भुला दिया है। उन्होंने लोकसभा चुनावों में ईवीएम के बजाए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुलायम सिंह यादव कहीं भी रहें। मोर्चा लोकसभा चुनाव में उनकी पूरी ताकत से मदद करेगा। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव उनके प्रेरणास्त्रोत हैं।

Anil Kapoor