शिवपाल ने 'मोर्चे' के 14 मंडल प्रभारियों की सूची की जारी, देखें कौन कहां का बना प्रभारी

punjabkesari.in Monday, Sep 24, 2018 - 12:24 PM (IST)

लखनऊः समाजवादी पार्टी को दरकिनार करके शिवपाल यादव समाजवादी सेक्यूलर मोर्चे का गठन कर चुके हैं। जिसके बाद अन्य दलों की तरह शिवपाल भी 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं अपने मोर्चे को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए भी वह हर संभव कोशिश करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में अब उन्होंने 
पार्टी के 14 मंडल प्रभारियों की सूची जारी कर दी है।

राम दर्शन यादव को आज़मगढ़ मंडल का प्रभारी बनाया गया है, जबकि देवेन्द्र गुप्ता को आगरा मंडल का चार्ज दिया गया है। इनके अलावा प्रकाश राय को इलाहाबाद, रघुराज सिंह शाक्य कानपुर, डॉ.एमपी यादव गोरखपुर, प्रेम प्रकाश वर्मा फैजाबाद, डॉक्टर रक्षपाल सिंह अलीगढ़, विष्णु पाल सिंह झांसी, देवेन्द्र सिंह वाराणसी,राम सिंह यादव लखनऊ, बाबूराम निषाद बस्ती, फरहत मियां बरेली, जय सिंह मिर्जापुर और डॉक्टर मरगूब त्यागी को मेरठ का प्रभारी बनाया गया है। 

इससे पहले उन्होंने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के 9 प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की थी।शारदा प्रताप शुक्ला, सैयद शादाब फातिमा, दीपक मिश्र, नवाब अली अकबर, सुधीर सिंह, प्रो. दिलीप यादव, अभिषेक सिंह आशू, मोहम्मद फरहत रईस खान और अरविंद यादव को प्रवक्ता बनाया है। बता दें कि शिवपाल ने मोर्चे के गठने के साथ ही यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एेलान कर दिया है। 


 

Ruby