शिवपाल बोले- समाजवादी पार्टी से गठबंधन हमारी पहली प्राथमिकता फिर किसी भी धर्मनिरपेक्ष पार्टी से ...

punjabkesari.in Thursday, Oct 14, 2021 - 05:34 PM (IST)

इटावा: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सामाजिक परिवर्तन की यात्रा लेकर अपने  पैतृक गांव सैफई  पहुंचे। उन्होंने जनसभा को संबोधित करने से पहले मीडिया से बात की। शिवपाल ने कहा कि नेताजी का धोबी पाट और चरखा दांव  दोनों चलेंगे। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई भ्रष्टाचार से परेशान है। जनता इसका जवाब आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को देगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मंच से उन्होंने संबोधित करते हुए कहा भाजपा की नीति से देश प्रदेश की जनता परेशान है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, का बोल बाला है। भाजपा ने सब कुछ युद्ध  की तरह नाश कर दिया है।



गठबंधन के सवाल पर शिवपाल ने कहा हमारी पहली प्राथमिकता  समाजवादी पार्टी फिर भी भाजपा को हराने के लिए किसी भी धर्मनिरपेक्ष विचारधारा वाली पार्टी से गठबंधन कर सकते है। उन्होंने कहा हम नेता जी से चरखा दांव और धोबी पाठ सीखा है। 2022 विधानसभा चुनाव में हम उसका इस्तेमाल करेंगे ।

बता दें कि  मंगलवार को वृन्दावन से शिवपाल यादव ने सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा की शुरुआत की है। उन्होंने समान विचारधारा के लोगों एवं धर्मनिरपेक्ष दलों से अपील की कि वे सत्ता परिवर्तन का नारा दें और सत्ता परिवर्तन में सहयोग करें। वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष एवं शिवपाल यादव के भतीजे अखिलेश यादव भी विजय रथ यात्रा शुरू 2022 की तैयारी में जुट गए है। फिलहाल समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी  में अभी भी गठबंधन को लेकर कोई अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। अब देखना होगा कि क्या अखिलेश यादव अपने चाचा के साथ गठबंधन करते हैं या नहीं। हालांकि अखिलेश भी छोटे दलों से गठबंधन की बात कर चुके है। 

Content Writer

Ramkesh