यूपी के अधिकारी निरंकुश, सरकार का कोई खास असर नहींः शिवपाल सिंह

punjabkesari.in Thursday, Dec 12, 2019 - 06:59 PM (IST)

मैनपुरीः प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था बिल्कुल लचर हो चुकी है। अधिकारियों पर कोई भी अंकुश नहीं रहा है, जिसके चलते पूरे प्रदेश में रेप जैसी घटनाएं बढ़ती चली जा रही हैं। प्रदेश सरकार नए नए कानून तो बनाते चले जा रही है, लेकिन उसका पालन नहीं हो पा रहा है। प्रदेश के अधिकारी अब निरंकुश हो गए हैं। सरकार का कोई खास असर नहीं है।

उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जबसे नोटबंदी हुई है और जीएसटी लगा है तब से पूरे देश में आर्थिक मंदी हुई है। जिससे पूरे देश में बेरोजगारी बढ़ी है। भ्रष्टाचारी बड़ी है और लोग बेरोजगार हो गए हैं। जब से गरीबी बढ़ी है आज देश व प्रदेश में लोग भुखमरी की कगार पर हैं। जब लोगों के पास कोई काम नहीं है।

उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि भ्रष्टाचार इतना है कि अपनी रिपोर्ट लिखाने जाइए तो लिखवाने के भी पैसे लगते हैं और जब कोई पकड़ गया है तो उसे बचाने का के लिए पैसे लगते हैं। रिश्वत की वजह से पीड़ित को कोई न्याय नहीं मिल पा रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Related News

static