शिवपाल ने सपा प्रमुख पर साधा निशाना, इशारों - इशारों में अखिलेश को बताया कंस

punjabkesari.in Friday, Aug 19, 2022 - 01:43 PM (IST)

इटावा: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ( प्रसपा ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी है। उन्होंने ने इशारों इशारों में सपा प्रमुख अखिलेश यादव  पर तंज कसते हुए कंस बता दिया है। दरअसल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पार्टी से गठबंधन टूटने के बाद से चाचा और भतीजे में लगातार एक दूसरे पर जुबानी जंग जारी है। इसी क्रम शिवपाल यादव ने जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई देने के साथ अखिलेश पर तंज भी कसा है। उन्होंने कहा कि जब छल से पिता को राजगद्दी से हटाते है तो भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होता है।



शिवपाल ने  पत्र जारी कर प्रदेश वासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी है। इसी क्रम में उन्हें अखिलेश पर निशाना भी साधा है। शिवपाल ने कहा कि "समाज में जब भी कोई कंस अपने पूज्य पिता को छल-बल से अपमानित कर पद से हटाकर अनाधिकृत अधिपत्य स्थापित करता है, तो धर्म की रक्षा के लिए मां यशोदा के लाल ग्वालो के सखा योगेश्वर श्रीकृष्ण अवश्य अवतार लेते है और अपनी योगमाया से अत्याचारियों को दंड देकर धर्म की स्थापना करते है। 

Content Writer

Ramkesh