जीत के बेहद करीब डिंपल यादव, शिवपाल यादव ने मैनपुरी के मतदाताओं का जताया आभार

punjabkesari.in Thursday, Dec 08, 2022 - 12:45 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव में मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा प्रमुख डिंपल यादव लगभग एक लाख वोटों से आगे चल रही हैं। इस रुझान के बाद शिवपाल यादव ने ट्वीट कर  मैनपुरी जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से मिले आशीर्वाद, स्नेह व अपार जनसमर्थन के लिए सम्मानित जनता, शुभचिंतकों, मित्रों व कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

 

उन्होंने कहा जसवंतनगर की सम्मानित जनता द्वारा डिंपल यादव जी को दिए गए आशीर्वाद के लिए जसवंतनगर वासियों का सहृदय धन्यवाद करता हूं। हालांकि अभी गिनती चल रही है। चुनाव आयोग ने अभी तक किसी की जाती को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया है। फिलहाल उनकी जीत पक्की मानी जा रही है। 

Content Writer

Ramkesh