शिवपाल यादव ने Cooperative Bank में किया झंडा रोहण, BJP पर जमकर साधा निशाना

punjabkesari.in Sunday, Aug 15, 2021 - 02:53 PM (IST)

इटावा: आज पूरे देश में आजादी की 75वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान ध्वजा रोहण कर बलिदानियों को नमन किया गया। इसी बीच उत्तर प्रदेश के इटावा में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने जिला कोऑपरेटिव बैंक में झंडा रोहण किया। जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।


शिवपाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जब से सत्ता में आई है तब से जनता काफी परेशान है। देश में लगातार पेट्रोल-डीजल बिजली के दाम बढ़ते जा रहे हैं। सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि 2022 में अगर हमारी यूपी में हमारी सरकार बनती है तो किसानों और मुसलमानों को पूरा सम्मान मिलेगा। किसी के साथ धर्म जाति से कोई भेद-भाव नहीं किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए काले कानून का किसान विरोध कर रहा है, लेकिन सरकार किसानों की समस्याओं को नहीं सुन रही। जिसको लेकर किसान कई महीनों से धरने पर बैठे हैं। सरकार को किसानों की बात सुननी चाहिए क्योंकि किसान ही अन्नदाता है।

Content Writer

Umakant yadav