लोगों ने और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तानाशाही को हराने का काम किया है: शिवपाल यादव

punjabkesari.in Friday, Jun 07, 2024 - 12:55 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव में चुनौतियां तो थी क्योंकि भाजपा बहुत अहंकार में थी। अहंकार के साथ भाजपा विपक्ष को खत्म करना चाहती थी। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस के लोगों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट तैयार कर उन्हें जेल भेजना चाहती थी, लेकिन अब भाजपा का अहंकार टूटा है।

'ये जनता और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है...'
शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा चुनाव में भी प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा धमकाने का काम करती थी। हमारे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर रही थी। लोगों ने और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तानाशाही को हराने का काम किया है। ये जनता और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है। इससे भाजपा का अहंकार टूट गया है।

400 पार का नारा देकर संविधान को बदलना चाहती थी भाजपा: शिवपाल यादव
उन्होंने कहा कि भाजपा 400 पार का नारा देकर संविधान को बदलना चाहती थी। यूपी की जनता ने भाजपा का अहंकार तोड़ दिया है। उन्होंने ने कहा कि आज नेता जी होते तो बहुत खुश होते। नेता जी का आशीर्वाद हमेशा हम पर रहा है। हम उनके आदर्शों पर ही चल रहे है। नेता जी के नीतियों और आदर्शों पर चलकर ही हम लोगों ने भाजपा को हराकर पीछे छोड़ा है। इसी से ही समाजवादी पार्टी आगे निकली है।

ये भी पढ़ें.....
- फिरोजाबाद: एक मंडप में दो दुल्हन के साथ शादी कर रहा था दूल्हा, उठा ले गई पुलिस...मची भगदड़

यूपी के फिरोजाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दूल्हा एक ही मंडप में दो दुल्हनों से शादी रचा रहा था। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस और महिला कल्याण विभाग की टीम को देखकर खलबली मच गई। पुलिस ने शादी रुकवा दी और दूल्हे को अपने साथ लेकर थाने चली गई। पूरे मामले की जांच चल रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static