शिवपाल यादव का बड़ा आरोप, बोले- अधिकारियों के बूते चुनाव जीतना चाहती है BJP

punjabkesari.in Monday, May 08, 2023 - 06:14 PM (IST)

कानपुर देहात: समाजवादी पार्टी (सपा) महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अधिकारियों के बल पर निकाय चुनाव जीतना चाहती है। यादव ने सपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा के जितने भी मंत्री व नेता हैं। वह सिफर् अधिकारियों के बल पर चुनाव जीतना चाहते हैं। भाजपा का कोई भी नेता जनता के बीच जा नहीं रहा है। सिर्फ अधिकारियों को चुनाव को लेकर निर्देश दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी के साथ जनता है। समाजवादी पार्टी भारी बहुमत के साथ चुनाव जीतने जा रही है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का नाम लिए बगैर उन्होने कहा कि भाजपा में एक ऐसे मंत्री हैं कि अपना विभाग संभाल नहीं पा रहे हैं। वह बड़बोले मंत्री हैं। विभाग को कैसे संभालना है और कैसे काम करना है। इस पर विचार नहीं कर पा रहे हैं। जिसके चलते बजट भी खर्च नहीं कर पा रहे हैं। नगर पंचायत रूरा में सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने रोड शो किया और जनता से पार्टी प्रत्याशी रमा देवी के पक्ष में अधिक से अधिक वोट करने की अपील करी। उन्होंने कहा कि रूरा नगर पंचायत में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रमा देवी भारी मतों से चुनाव जीतेंगी और अन्य सभी की जमानत जब्त हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि सपा निकाय चुनाव में पूरे मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। इटावा मेरा गृह जनपद है। हम यहां पर लगे हुए हैं। हमारे पार्टी के कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव में प्रचार कर रहे हैं। यहां पर कोई दिक्कत नहीं है। इटावा की जनता सब जानती है कि यहां पर विकास केवल सपा सरकार में ही हुआ है। परिवारवाद वाले बयान पर शिवपाल यादव ने कहा कि सपा का एक-एक कार्यकर्ता जनता के बीच जाता है और जनता सपा को जिताती है।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj