एक नहीं होंगे अखिलेश, मुलायम और शिवपाल के रास्ते! चाचा बोले- वापस नहीं लौटते बढ़े हुए कदम

punjabkesari.in Sunday, Jun 09, 2019 - 12:34 PM (IST)

कानपुरः प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी में वापसी करने वाली खबरों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि बढ़े हुए कदम वापस नहीं लौटते है। हमारी पार्टी बहुत आगे निकल चुकी है। हमारा संकल्प समाज की सेवा करना है।

लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार पर शिवपाल ने कहा कि हम कार्यकर्ताओं के साथ इस पर चिंतन मंथन करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा टारगेट 2022 में होने वाला विधानसभा चुनाव है। 2019 लोकसभा चुनाव से हमारी पार्टी ने बड़ी सीख ली है। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी करने का भी संदेश दिया। बता दें कि, शनिवार को शिवपाल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लोधी की पत्नी विमलेश लोधी का हाल पूछने यहां पहुंचे थे। वह यहां के कार्डियोलॉजी अस्पताल में भर्ती हैं।

ज्ञात हो कि, शिवपाल ने फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन वह यहां एक लाख वोट भी हासिल नहीं कर पाए और उनकी जमानत जब्त हो गई। इसके अलावा शिवपाल ने सूबे की जिन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे, उनमें से एक भी प्रत्याशी एक लाख वोटों का आंकड़ा नहीं छू पाया।

Deepika Rajput