शिवपाल यादव सैकुलर मोर्चा का हुआ गठन, ईद के बाद होगा विस्तार

punjabkesari.in Monday, Jun 11, 2018 - 12:21 PM (IST)

लखनऊ: लखनऊ में शिवपाल यादव सैकुलर मोर्चे का गठन हुआ। इसका विस्तार ईद के बाद किया जाएगा। फिलहाल इस मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फरहत हसन खान का नाम डा. मरगूब त्यागी ने पेश किया है। मोर्चे की मीटिंग में फरहत हसन खान के नाम का गोरखपुर, कौशांबी, बागपत आदि से आए लोगों ने समर्थन किया। त्यागी के मुताबिक 2 दिनों के भीतर शिवपाल यादव सैकुलर मोर्चा की उत्तर प्रदेश कमेटी की घोषणा कर दी जाएगी।

Anil Kapoor