लखनऊ में बोले शिवराज सिंह चौहान- उन राज्यों में बीजपी को करेंगे मजबूत, जहां हमारी सरकार नहीं

punjabkesari.in Monday, Jun 24, 2019 - 07:02 PM (IST)

लखनऊः मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान शनिवार को लखनऊ पहुंचे। यहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि आज मेरा सौभाग्य है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आने का अवसर मिला। जातिवाद धर्मवाद इन सबसे ऊपर उत्तर प्रदेश की जनता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति और प्रदेश अध्यक्ष पांडे की मेहनत से उत्तर प्रदेश में हमे जीत मिली। जीत के बाद भी हम चुपचाप नहीं बैठे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जीत के बाद अब उन राज्यों में बीजेपी को मजबूत किया जाएगा, जहां पार्टी की सरकार नहीं है। 
PunjabKesari
भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि हम सदस्यता अभियान को एक बार फिर पूरे देश में शुरू करेंगे। 6 जुलाई से हमारा सदस्यता अभियान शुरू होगा 11 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलेगा। हम समाज के किसी वर्ग में नहीं छोड़ेंगे, चाहे वह पिछड़ा हो अति पिछड़ा हो या महिला, वकील डॉक्टर को भी हो हम किसी को नहीं छोड़ेंगे। पूरे देश में 10 लाख का बूथ है। सभी बूथों पर सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। हमने सदस्यता अभियान के लिए रणनीति बनाई है, रणनीति तीन चरणों में होगी।

उत्तर प्रदेश में 75 जिले हैं। संगठनात्मक के स्तर पर कुल 94 पोलिंग 169000 हजार हैं, इन सभी पर हम सदस्य बनाएंगे। इन सभी बूथों पर कम से कम 20% सदस्य और बनाएंगे। 1 से 5 जुलाई तक मंडल स्तर पर बैठकें होंगी। मिस्ड कॉल के साथ उनका भौतिक सत्यापन करके सदस्य बनाएंगे। सभी बस स्टैंड रेलवे स्टेशन आदि पर स्टाल लगाया जाएगा। सदस्यता मिस्ड कॉल नंबर है। 8980808080 इस नंबर मिस्ड कॉल देकर आप भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन सकते हैं।

बता दें कि बीजेपी 6 जुलाई से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती से सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। जो कि 11 अगस्त तक चलेगा। जिसके चलते लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर सुबह 11 बजे से बैठक बुलाई गई। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख शिवराज सिंह चैहान विशेष रूप से मौजूद रहें। एमपी के पूर्व सीएम ने अभियान को लेकर रणनीति भी तय की। सदस्यता अभियान में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महामंत्री सुनील बंसल समेत पार्टी के क्षेत्रीय और जिला सदस्यता प्रमुख भी मौजूद रहे।














 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static