BJP के 42वें स्थापना दिवस लखनऊ में CM योगी ने किया ध्वजारोहण, कहा- हमारी पार्टी में देशभक्ति और समर्पण के मूल्य जीवंत

punjabkesari.in Wednesday, Apr 06, 2022 - 11:42 AM (IST)

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 42वें स्थापना दिवस केे अवसर पर बुधवार को उत्तर प्रदेश में लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर धूमधाम से समारोह का आगाज किया गया।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण कर एक पखवाड़े तक चलने वाले आयोजन की शुरुआत की। सुबह 9 बजे आयोजित समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और योगी सरकार में दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक तथा संगठन मंत्री सुनील बंसल सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

 

इस अवसर पर योगी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की यात्रा देश और दुनिया के विश्लेष्कों के लिए कौतूहल का विषय है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रवाद की विचारधारा का जिक्र करते हुए कहा कि इसका सबसे बड़ा उदाहरण डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे जिन्होंने कश्मीर के लिए बलिदान दिया था।        

PunjabKesari
योगी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के समाजसेवा और जनकल्याण के संकल्प का ही नतीजा है कि सदी की सबसे बड़ी महामारी के दौरान 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने का काम मोदी सरकार ने किया है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि समर्पण और देशभक्ति का भाव ही भाजपा की विशिष्टता है जो किसी दूसरे दल में देखने को नहीं मिलती है। उन्होंने कहा कि इस विशिष्टता के कारण ही भाजपा दुनिया का सबसे मजबूत संगठनात्मक इकाई के रुप में उभरा है।        
       PunjabKesariभाजपा के स्थापना दिवस पर प्रदेश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं के घर पर भाजपा का ध्वज फहराया जा रहा है। साथ ही सभी ब्लॉक में पार्टी कार्यकर्ता पदयात्रायें निकाल रहे हैं। इसके साथ ही देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का डिजिटल माध्यम से संबोधन भी सुना। इधर प्रदेश कार्यालय में योगी और उनकी सरकार के मंत्रियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री मोदी के सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुए संबोधन को सुना। स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी की ओर से 07 से 20 अप्रैल तक पूरे देश में ‘सामाजिक न्याय पखवाड़ा' मनाने का निर्णय किया गया है। इसका मकसद निर्धन, वंचित, शोषित, दलित व पिछड़े वर्ग के सशक्तिकरण हेतु भाजपा की प्रतिबद्धता को प्रकट कर पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करना है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static