बैठक में भिड़े कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते-चप्पल, ये रही वजह

punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2020 - 07:41 PM (IST)

इटावाः उत्तर प्रदेश में सियासत की हवा अलग ही राह चल रही है। हद तो तब हो गई जब इटावा जनपद में कांग्रेस पार्टी की बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई और बीच-बचाव करने आए जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव के कपड़े तक फट गए। इसके बाद भी कार्यकर्ता नहीं माने। इतना ही नहीं उनके बीच जूते-चप्पल भी चले।

बता दें कि जनपद के कांग्रेस पार्टी कार्यालय में बुधवार को महारसोई का संचालन किया जा रहा था, यहां पर सभी पदाधिकारी मौजूद थे। इसी बीच शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे और पूर्व युवा अध्यक्ष अरुण यादव के बीच किसी बात पर बहस हो गई। उनकी बहस सुनकर दोनों तरफ के समर्थक भी आ गए और आपस में किसी बात पर लड़ गए। बीच बचाव में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित अन्य नेताओं के कुर्ते भी फट गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से समर्थक आपास में हाथापाई और जूता-लात चलाने लगे।

वहीं पार्टी के सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस हाईकमान द्वारा युवा जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव को चार दिन पूर्व पद से हटा दिया गया था। इसपर जितेंद्र यादव ने शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे पर टिप्पणी की थी। पल्लव दुबे को शक है कि अरुण यादव ने उनके खिलाफ साजिश की है। इसको लेकर दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी। बुधवार को दोनों के समर्थक सामने आ गए।

 


 

 

Author

Moulshree Tripathi