‘जमातियों को गोली मारो’ मामला: पुलिस ने पूजा शकुन पांडेय को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2020 - 04:35 PM (IST)

अलीगढ़: तबलीगी जमामियों को लेकर विवादित बयान देना अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय को भारी पड़ गया है। अलीगढ़ पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पूजा के साथ उनके पति अशोक पांडेय की भी गिरफ्तारी पुलिस ने कर ली है। अलीगढ़ के गांधी पार्क इलाके में लॉकडाउन के बीच पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया है।

बता दें कि पूजा शकुन पांडे ने बयान में कहा था कि निजामुद्दीन मरकज से निकल कर देश के अलग-अलग राज्यों में गए तबलीगी जमात के लोगों ने महामारी को देश में फैलाने का काम किया है। इनको देखते ही गोली मारने का आदेश दिया जाए। यही नहीं बड़बोली पूजा शकुन पांडेय ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर भी अपनी मांग दोहराई थी। वीडियो को वायरल कर दिया।

एसपी सिटी अभिषेक ने बताया कि हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय ओर उनके पति अशोक पांडेय ने विवादित बयान दिया था। दोनों के खिलाफ थाना गांधीपार्क में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मंगलवार को पुलिस टीम ने गांधी पार्क क्षेत्र के बी दास कंपाउंड से पूजा और उनके पति अशोक पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि मामल संज्ञान में आते ही तुरंत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा विधिक कार्रवाई कर के जेल भेज दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static