छोटे बच्चों के विवाद में कूदने की बड़ों को मिली ऐसी सजा, अब गंभीर हालत में पहुंचे अस्पताल

punjabkesari.in Sunday, Jan 24, 2021 - 04:13 PM (IST)

भदोही: उत्तर प्रदेश में भदोही के चौरी इलाके के सरवत खानी गांव में रविवार को क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर पहले 2 पक्षों के बच्चों के विवाद के बाद बड़े कूद गए। धीरे- धीरे विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से जमकर ईंट पत्थर चले।

जानकारी मुताबिक विवाद के बीच एक पक्ष ने अवैध असलहे से फायर कर दिया जिससे लक्ष्मण शंकर बिंद नामक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं ईट पत्थर चलने से आधा दर्जन लोगों को चोटें आई है। गोली लगने से घायल बिंद की हालत गंभीर बताई गई है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक रविवार की सुबह बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। पहले बच्चों के बीच विवाद हुआ। उसके बाद इस विवाद में घर के बड़े कूद पड़े। दोनों तरफ से ईंट पत्थर चले। मामला दो समुदाय के बीच का है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static